अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का पैर टूटा, मायागंज अस्पताल रेफर

Road Accident : अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

Road Accident : अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर इंगलिशमोड़ चौक के समीप सोमवार को कार और बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने कार चालक को खदेड़कर पकड़ लिया.

घायल को पहुंचाया गया रेफरल अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉ. पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए घायल को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया.

वापसी के दौरान हुआ हादसा

घायल की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के कुमरखाल गांव निवासी जयंत कुमार के रूप में हुई है. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने बताया कि वह आवश्यक कार्य से इंगलिशमोड़ गए थे. वहां से लौटने के दौरान अमरपुर से बांका की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

हादसे में पैर हुआ फ्रैक्चर

घायल का इलाज कर रहे डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटना में जयंत कुमार का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेज दिया गया है.

घटना की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >