अनियंत्रित ऑटो पलटी, एक जख्मी

इंगलिशमोड़ भाया पुनसिया पथ पर मादाचक गांव के समीप ऑटो पलटने से वाहन पर सवार एक युवक जख्मी हो गया

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़ भाया पुनसिया पथ पर मादाचक गांव के समीप ऑटो पलटने से वाहन पर सवार एक युवक जख्मी हो गया. परिजनों व ग्रामीणों की मदद से जख्मी दुर्गेश कुमार को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि वह गुरुवार की संध्या धरमपुर हाट खरीदारी करने आया था. जहां से खरीदारी कर वह वापस ऑटो पर सवार होकर अपने घर सिमरपुर जा रहा था. तभी अचानक मादाचक गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >