छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा व भतीजा को दबिया से मारकर किया जख्मी

छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा व भतीजा को दबिया से मारकर किया जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के खुर्दकोल गांव में शादी समारोह में नृत्य कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले युवक के द्वारा दबिया से प्रहार कर चाचा व भतीजा को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार खुर्दकोल गांव में बुधवार की रात सिकंदर राम की पुत्री की शादी थी. महिलाएं मंगलगीत गाते हुये नृत्य कर रही थी. इसी दौरान गांव के ही राजेंद्र चौधरी का पुत्र प्रिंस कुमार महिलाएं के झुंड में घुसकर छेड़खानी करने लगा. जब मनचले युवक को लड़की का चचेरा भाई दीपक कुमार समझाने आया तो प्रिंस कुमार ने दबिया से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर सिकंदर राम अपने भतीजे को बीच -बचाव करने आये तो प्रिंस ने दबिया से प्रहार कर उन्हें भी जख्मी कर दिया. गंभीर स्थिति में परिजनों ने दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >