बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी, रेफर

अमरपुर थाना क्षेत्र के चकसपिया का मामला

अमरपुर थाना क्षेत्र के चकसपिया का मामला अमरपुर. थाना क्षेत्र के चकसपिया गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ पंकज कुमार ने जख्मी शंभुगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सचिन पासवान व डाका गांव निवासी कन्हाय मंडल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी सचिन पासवान ने बताया कि वह अमरपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव अपने ससुराल आया था. गुरूवार को वह अपने मित्र के साथ बाइक लेकर अमरपुर आ रहा था. तभी चकसपिया गांव के समीप बीच सड़क पर अचानक एक बच्चा दौड़ गया. जिसे बचाने के क्रम में बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गयी. जिससे दोनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >