सड़क दुर्घटना में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर फतेहपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ रतन रोशन के द्वारा जख्मी क्षेत्र के दिग्घी पोखर निवासी प्रवीण कुमार तथा सुमन यादव का प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी युवक ने बताया कि वह अपनी बाइक लेकर इंगलिशमोड़ से अपने घर आ रहा था. तभी फतेहपुर गांव के समीप बीच सड़क पर अचानक एक बकरी दौड़ गयी. जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे दोनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >