पटवा चौक से बालू अनलोड किए हुए दो ट्रैक्टर जब्त

पटवा चौक से बालू अनलोड किए हुए दो ट्रैक्टर जब्त

धोरैया. धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के पटवा चौक के पास से बालू अनलोड किए हुए दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, हालांकि पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर से बालू अनलोड कर फरार हो गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि थाना के अवर निरीक्षक छोटू कुमार ने दल बल के सहयोग से यह कार्रवाई की. दोनों ट्रैक्टर को धोरैया थाना परिसर में रखा गया है. जिस जगह पर बालू अनलोड किया गया है उसकी भी जब्ती सूची बनायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए माइनिंग को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है. विदेशी शराब के साथ बाइक जब्त, आरोपी फरार बौंसी. बौंसी पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान 12 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया गया है. आरोपी बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार सहनी के द्वारा गुड़िया मोड़ के समीप वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह अपनी गाड़ी को छोड़कर भाग गया. पुलिस बलों के द्वारा बाइक सवार का पीछा भी किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. जब्त बाइक की तलाशी लेने पर उसके डिक्की से 5.22 लीटर शराब बरामद की गयी. इस मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >