दो बाइक की आमने- सामने टक्कर में दो जख्मी, रेफर

दो बाइकों की टक्कर में दो सवार हुए जख्मी, रेफर

बांका/रजौन. भागलपुर-बौंसी मुख्य मार्ग पर बनगांव के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी चंदन दास पिता पटवारी दास बौंसी थाना क्षेत्र के मनियारपुर सरैया निवासी एवं दीपक कुमार मंडल पिता किसन मंडल रजौन थाना क्षेत्र के रूपसा निवासी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. बताया गया कि चंदन दास अपने सहोदर भाई विक्रम दास को डीएन सिंह महाविद्यालय से परीक्षा दिलाकर बाइक से घर जा रहा था. बनगांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार दीपक मंडल व राजेश मंडल की बाइक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये. मौके पर रजौन पुलिस पहुंची व बाइक जब्त कर लिया. घटना में जख्मी चंदन व दीपक की हालत गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >