अमरपुर( बांका). थाना क्षेत्र की महौता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाई को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. जख्मी राजीव लोचन कुमार व उनका भाई प्रियरंजन कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
जख्मी प्रियरंजन ने बताया कि वर्षो से उनलोगों का गांव के ही अवध किशोर शर्मा से जमीन का विवाद चल रहा था. जिसको लेकर कई बार हिंसक झड़प भी हुई थी. 2019 में अवध किशोर शर्मा अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर गोलीबारी करते हुए उनके भाई राजीव लोचन को जख्मी कर दिया था. मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी. मामला बांका न्यायालय में लंबित है. जख्मी ने बताया कि शुक्रवार की संध्या वह अपने खेत पर गोबर फेंकने गया था. तभी अवध किशोर शर्मा, मुकेश शर्मा, मिथिलेश शर्मा अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उनपर जानलेवा हमला करते हुए लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. इसी दौरान उनका भाई अमरपुर से इनवर्टर ठीक कराकर बाइक से अपने घर आ रहा था. तभी उक्त सभी लोगों ने उनके भाई को खींचकर अपने घर में बंद कर लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. साथ ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना में दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर विपक्षी के चंगुल से जख्मी को मुक्त कराते हुये उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.
आपसी विवाद में छोटे भाई को पीटकर किया जख्मी
अमरपुर. थाना क्षेत्र के सुरिहारी गांव में आपसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी भरोसानंद ठाकुर का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी ने बताया कि उनका बड़ा भाई नरेश मोहन ठाकुर जबरन गंदा पानी उनके कुएं में गिरा रहा था. जिसका विरोध करने पर बड़ा भाई व भतीजा गौतम ठाकुर अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदक द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
