बकरी के फसल बर्बाद करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी

थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में सब्जी फसल में बकरी जाने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुआ.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में सब्जी फसल में बकरी जाने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुआ. इस घटना में एक पक्ष के अलका देवी और उसका ससुर सहदेव तांती जख्मी हो गया तो दूसरे पक्ष के बंदना देवी पति प्रमोद तांती जख्मी हो गयी. घटना के बाद जख्मी दोनों पक्ष के लोगों को इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार हरिवंशपुर गांव के सुभाष तांती ने अपने खेत में सब्जी का फसल लगाया था. जहां प्रतिदिन प्रमोद तांती का बकरी खुलकर सब्जी के फसल में चली जाती थी और सब्जी की फसल को बर्बाद कर देता था. इस दौरान जब सोमवार की शाम में बकरी खुलकर सुभाष तांती के सब्जी के फसल में चली गयी तो सुभाष तांती की पत्नी अलका देवी ने विरोध किया. जिससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के अलका देवी और उसका ससुर सहदेव तांती जख्मी हो गया. तो दूसरे पक्ष के वंदना देवी पति प्रमोद तांती जख्मी हो गयी. घटना के बाद दोनों के परिजन जख्मी को लेकर थाना पहुंचे. वहीं थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी तीनों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >