बेलहर पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Banka News : बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.
बेलहर (बांका) से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट
Banka News : बेलहर थाना क्षेत्र के खासिया गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपित लंबे समय से न्यायालय में चल रहे मामले में फरार चल रहे थे, जिसके बाद कोर्ट से उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
जानकारी के अनुसार, खासिया गांव निवासी फूलचंद पंडित और डोमी उर्फ गोविंद पंडित के खिलाफ अनुमंडल न्यायालय में निरोधात्मक कार्रवाई के तहत मामला चल रहा था.बताया गया कि दोनों आरोपित काफी दिनों से फरार थे और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे. इसके बाद न्यायालय की ओर से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया.गुप्त सूचना मिलने के बाद बेलहर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में कराया उपस्थित
पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कराया.पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया पूरी की गयी.
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई में बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के साथ पुअनि कमलेश सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.पुलिस ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.