दो बाइकों की टक्कर में कंपाउंडर समेत दो घायल

कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर तेलंगवा गांव के समीप बुधवार की देर शाम

कटोरिया. कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर तेलंगवा गांव के समीप बुधवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में कंपाउंडर समेत दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी कंपाउंटर महेश्वरी यादव (55वर्ष) पिता स्व शालीग्राम यादव ग्राम पहरीडीह थाना बांका को ग्रामीण संजय ठाकुर व चंद्रशेखर कुमार आदि के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं दूसरी बाइक के जख्मी चालक कारू तुरी पिता सिदो तुरी ग्राम मकना को 112 नंबर की गश्ती दल के सअनि प्रवेश कुमार ने घटनास्थल से रेफरल अस्पताल लाया. अस्पताल में चिकित्सक डा अमित महाजन ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी कंपाउंडर के दाहिने पैर में गहरा जख्मी होकर हड्डी भी टूट गयी है. जिसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर किया गया है.

दुर्घटना में ठेला चालक हुआ घायल

कटोरिया. कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर दादी बगीचा के समीप बुधवार की देर शाम हुई दुर्घटना में ठेला चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी ठेला चालक पंचा रजक पिता स्व झारी रजक ग्राम राजबाडा को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >