अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो जख्मी

सदर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो व्यक्ति जख्मी हो गये.

बांका. सदर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो व्यक्ति जख्मी हो गये. पहली घटना बलारपुर गांव के समीप की है, जहां बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामप्रवेश का पुत्र निकेश कुमार बाइक लेकर बाजार जा रहा था. इस दौरान गांव के समीप बाइक एक गड्ढे में जाने से असंतुलित हो गया. जिसमें वह बाइक लेकर गिर गया और जख्मी हो गया. वहीं दूसरी घटना दौना मोड़ के समीप की है. जहां बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गयी. बताया जा रहा है कि कुरामा गांव निवासी जितेंद्र कुमार अपनी चाची सुनीता देवी को बाइक से लेकर कटोरिया जा रहा था. इसी क्रम में दौना मोड़ के समीप महिला को चक्कर आ गया. जिसके बाद महिला बाइक से असंतुलित होकर गिर गयी और जख्मी हो गया. दोनों जख्मी का उपचार बुधवार को सदर अस्पताल में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >