दो बाइक की सीधी टक्कर में साला-बहनोई जख्मी, दोनों रेफर

बुढ़ीघाट गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में एक बाइक पर सवार साला व बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत आरपत्थर-चिरैयामोड़ मार्ग पर बुढ़ीघाट गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में एक बाइक पर सवार साला व बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि दूसरे बाइक का चालक मौके से गाड़ी समेत भाग निकला. दुर्घटना में तुलसीवरण गांव निवासी चतुरी यादव के जख्मी पुत्र मुकेश यादव (36वर्ष) व उसका साला दिनेश यादव (56वर्ष) पिता पेंतर यादव ग्राम दुल्लीसार को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश यादव अपने साला दिनेश यादव के साथ चिरैयामोड़ की तरफ से अपने घर तुलसीवरण लौट रहा था. बुढीघाट गांव के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने सीधी टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >