हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बाराहाट पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया

प्रीतम यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में है दस अपराधिक मामले दर्ज बांका/ पंजवारा. पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बाराहाट पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गत सोमवार को नेमुआ मोड़ के पास एक नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अपाची बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की. जब उन्होंने भागने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रीतम कुमार राय उर्फ प्रीतम यादव और मुरली चौधरी के रूप में है. प्रीतम यादव के पास से एक लोडेड कट्टा और मुरली चौधरी के पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. एसडीपीओ बौंसी अर्चना कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार उक्त दोनों पर गत आठ सितंबर को मिर्जापुर गांव में गोलीबारी करने का आरोप है. जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. दोनों घटना के बाद से फरार थे. पुलिस ने बताया कि प्रीतम यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में दस अपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >