जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

शनिवार को अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया.

बांका. शनिवार को अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार के दौरान आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और संबंधित मामलों की जांच की गयी. मौके पर सीओ प्रियंका कुमारी व थाना के एसआइ जीवु कुमार ने फरियादियाें की मामले की जांच की. इस अवसर पर भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई. जनता दरबार में कुल दो भूमि संबंधित मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली. शेष मामलों में आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने अथवा संबंधित पदाधिकारियों से प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >