घरेलू विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की. जानकारी के अनुसार बेलसीरा गांव निवासी रोहित रजक पिता फूलों रजक ने आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद के दौरान उनके छोटे भाई छंगुरी रजक ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा. जिसमें रोहित रजक जख्मी हो गये. पीड़ित ने बताया कि जब उनकी पत्नी काजल देवी बचाने के लिये आगे बढ़ीं तो आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. घटना के बाद पीड़ित रोहित रजक पत्नी काजल देवी के साथ थाना पहुंच कर अपने छोटे भाई छंगुरी रजक के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की. आरोपी छंगुरी रजक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >