जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी

बेलहर. थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर बस्ती के पास जेसीबी की टक्कर से एक बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गया. स्थानीय युवाओं के द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. दोनों बाइक चालक बेलहर थाना क्षेत्र के सरारी गांव निवासी मंटू खैरा तथा विनोबा नगर गांव के अजय तांती संग्रामपुर से अपना घर जा रहा था. इसी क्रम में बेलहर बस्ती के पास सड़क के किनारे काम कर रही एक जेसीबी मशीन एकाएक रोड पर आ गया. जिससे बाइक चालक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि दुर्घटना के बाद जेसीबी मशीन चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >