बाइक से गिरकर आदिवासी महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कटोरिया थाना अंतर्गत बहदिया-धानवरण मार्ग पर बहदिया हाट के समीप बाइक से गिरकर 45 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत हो गयी.

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत बहदिया-धानवरण मार्ग पर बहदिया हाट के समीप बाइक से गिरकर 45 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान धानवरण गांव निवासी रसिकलाल हैंब्रम की पत्नी तालो मुर्मू के रूप में है. मृतका तालो मुर्मू अपने नाती अनूप टुडू और नातिन को लेकर पुत्र गंगाराम हैंब्रम के साथ आपाची बाइक से धानवरण गांव स्थित घर जा रही थी. तभी रास्ते में अचानक चक्कर आ जाने से वह बाइक से सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी. कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने जांच के बाद तालो मुर्मू को मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद मृतका तालो मुर्मू के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका के पति रसिक लाल हैंब्रम, पुत्र गंगाराम हैंब्रम, चचेरी पतोहु बहा हांसदा, भतीजा सनत हैंब्रम, पुत्री पिंकू हांसदा आदि गहरे सदमे में हैं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा बांका

दुर्घटना की सूचना पर कटोरिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष रवि कुमार और सहायक अवर निरीक्षक नारायण बैठा दल-बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और दुर्घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >