अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने राजापुर गांव के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. हालांकि पुलिस वाहन को देखकर ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर छापामारी हकी जा रही है. इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राजापुर गांव के रास्ते से होकर बालू का अवैध खनन व परिचालन हो रहा है. सूचना मिलते ही राजापुर गांव के समीप छापामारी अभियान चलाया गया. बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. आगे की प्रक्रिया के लिये विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >