शराब के साथ टोटो वाहन चालक गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ टोटो वाहन को जब्त किया है

बौंसी. पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ टोटो वाहन को जब्त किया है. साथ ही मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह बौंसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गश्ती पुलिस पदाधिकारी अवर निरीक्षक राकेश रंजन के द्वारा गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है. बताया गया कि झारखंड के हंसडीहा का रहने वाला शिव शंकर महतो अपने टोटो वाहन से झारखंड से शराब खरीद कर बिहार में लाकर लोगों को बेचने का काम करता है. सूचना मिलने पर पुलिस टोटो की तलाश में जुट गये और उसी समय टोटो को दबोच लिया गया. गाड़ी की तलाशी लेने पर बैटरी रखे जाने वाले स्थान से 22.69 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वाहन चालक तस्कर को जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह व्यक्ति पूर्व में भी भागलपुर के थाना से शराब के केस में जेल जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >