रेलवे स्टेशन जा रहे श्रद्धालुओं का टोटो पलटा, एक गंभीर

बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग डाड़ा मोड़ के समीप रविवार की शाम एक टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया.

बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग डाड़ा मोड़ के समीप रविवार की शाम एक टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टोटो पर सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं. जानकारी के अनुसार, पिड़रौन गांव से कुल छह श्रद्धालु बाबाधाम देवघर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने के उद्देश्य से टोटो से बांका आ रहे थे. बताया गया कि जैसे ही टोटो डाड़ा मोड़ के पास पहुंची कि सामने से आ रही एक वाहन की तेज लाइट की चमक के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद टोटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गयी. अचानक हुई इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गया. टोटो पलटते ही यात्री उसके नीचे दब गये. घटना के बाद राहगीर व स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में टोटो को सीधा किया और उसके नीचे दबे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दुर्घटना में पिड़रौन निवासी गणेश यादव, पिता मदन यादव, को गंभीर चोटें आयी. जबकि अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोट लगी. वहीं सूचना मिलने पर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >