BANKA : आज आसमान रहेगा साफ, एक दो जगहों पर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना

जिले में विगत कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. दिन भर उमस भरी गर्मी बनी रहती है. सुबह में सूर्य निकलने के साथ ही तपिश बढ़ जाती है, लेकिन दोपहर बाद मौसम अपना रुख बदल लेता है. मौसस विभाग ने देर शाम तक जिले के विभिन्न जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना का अनुमान जताया है. जिसके बाद मौसम सुहाना हो जाता है.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :

कृषि विज्ञान केंद्र बांका से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी आने की संभावना है. हालांकि आसमान में सुबह के समय में हल्के बादल छाये रहेंगे.

तापमान में वृद्धि के साथ तेज हवा चलने की संभावना

दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान में वृद्धि होगी. इस दौरान 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70-75 प्रतिशत और दोपहर में 30-40 प्रतिशत तक रह सकती है.

पूरवा हवा सक्रीय रहेगा

दिन में पूरवा हवा सक्रीय रहेगा.इस दौरान 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है. पूर्वानुमान से कयास है कि गर्मी से राहत मिलेगी.जिले में आम तौर पर मौसम साफ रहेगा. हालांकि, आसमान में दोपहर बाद बादल छाये रहेंगे. दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. शाम से मौसम सुहाना हो जायेगा. एक दो जगहों पर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है.

जिले में विगत कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. दिन भर उमस भरी गर्मी बनी रहती है. सुबह में सूर्य निकलने के साथ ही तपिश बढ़ जाती है, लेकिन दोपहर बाद मौसम अपना रुख बदल लेता है. मौसस विभाग ने देर शाम तक जिले के विभिन्न जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना का अनुमान जताया है. जिसके बाद मौसम सुहाना हो जाता है.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >