कार के धक्के से बाइक चालक समेत तीन युवक जख्मी, दो रेफर

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के समीप कार के धक्के से बाइक चालक समेत तीन युवक जख्मी हो गये.

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के समीप कार के धक्के से बाइक चालक समेत तीन युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों जख्मी युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर अमीत कुमार शर्मा के द्वारा जख्मी क्षेत्र के बनहारा निवासी संजीत कुमार, बिट्टु कुमार तथा रविन्द्र कुमार का प्राथमिक उपचार कर संजीत एवं बिट्टु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. अस्पताल में इलाजरत जख्मी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ शनिवार की शाम बनहारा से पवई जा रहा था, तभी कोल्ड स्टोरेज के समीप सामने से आ रहे कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दिया, जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में दो युवक के सिर पर गहरी चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >