शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, चार शराबी भी धराये

शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान शराब के साथ तीन तस्कर व चार शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि विभाग की सअनि सरस्वती कुमारी के नेतृत्व में अमरपुर थाना क्षेत्र के नरकट्टा नहर के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान 2 लीटर चुलाई देसी शराब के साथ बांका थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी सौरभ कुमार व जितेंद्र कुमार को पकड़ा गया. वहीं बांका थाना क्षेत्र के दोमुहान के समीप सअनि विश्वजीत कुमार के द्वारा चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान 9 लीटर चुलाई शराब के साथ दोमुहान गांव निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा अन्य जगहों पर से शराब के नशे में धुत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी शराबियों को न्यायालय में उपस्थित कराया गया. जहां सभी जुर्माना देकर मुक्त हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >