93 हजार तीन सौ में नीलाम हुई तीन बाइक

93 हजार तीन सौ में नीलाम हुई तीन बाइक

बांका. मद्य निषेद्य अभियान के तहत जिले में जब्त बाइक की नीलामी शुक्रवार को शहर के आरएमके मैदान में वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. इस दौरान जब्त एवं राज्यसात तीन मोटरसाइकिल की सार्वजनिक नीलामी में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया.

विभागीय जानकारी के अनुसार पैशन प्रो बाइक की नीलामी 21 हजार 3 सौ रुपये में हुई, जिसे विनोद कुमार मंडल ने खरीदा, वहीं ग्लेमर बाइक को 41 हजार में वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने ली. जबकि एक और पैशन प्रो 31 हजार रुपये में अश्विनी कुमार राजहंस ने खरीदी. बताया जा रहा है इन बाइक की खरीदगी के लिए क्रमश: 3,10 व 7 आवेदक शामिल थे. बाइक नीमाली के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी फिरोज अख्तर एवं वरीय कोषागार पदाधिकारी नवल किशोर यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >