अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन लोग जख्मी, सड़क किया जाम

अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन लोग जख्मी

बांका/रजौन. पुनसिया-इंग्लिश मोड़ मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलातरी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर ट्रक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाने के बाद ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. घटना में जख्मी को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रजौन थाना क्षेत्र के लीलातरी गांव निवासी रामकिशुन राय को भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया गया है. घायलों में रामकिशुन के अलावा कठचातर गांव निवासी नरेश झा व एक अन्य शामिल है. इधर इस घटना के विरोध में ग्रामीणों सहित स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, हालांकि ट्रक को ग्रामीणों के द्वारा पुनसिया बाजार से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. इधर थोड़ी देर बाद रजौन पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और उचित आश्वासन देकर जाम हटवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >