रंगदारी का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रंगदारी मांगने और हथियार के बल पर धमकी देने का मामला सामने आया है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रंगदारी मांगने और हथियार के बल पर धमकी देने का मामला सामने आया है. उक्त गांव निवासी गुलशन कुमार पिता स्व उपेंद्र यादव ने गांव के ही योगेंद्र मंडल सहित सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित गुलशन कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि आरोपित लोग हरवे हथियार के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दो लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने देसी पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि रंगदारी नहीं दी गयी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं आरोपित योगेंद्र मंडल सहित सभी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >