नशे में धुत होकर जान मारने की धमकी

नशे में धुत होकर जान मारने की धमकी

रायपुरा में शराब के नशे में गाली-गलौज कर दिया जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत

शंभुगंज.थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में शराब के नशे में धुत हवेली खड़गपुर पावर ग्रिड कारपोरेशन के एक कर्मी ने गाली- गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी. जानकारी के अनुसार रायपुरा गांव के अमन कुमार सिंह जो कि मुंगेर जिले के पावर ग्रिड कॉरपोरेशन हवेली खड़गपुर में कार्यरत है, वह अपने कुछ साथियों के साथ घर के समीप शराब पीकर नशे में धुत होकर गाली- गलौज कर रहे थे. जब बगल के मुकेश कुमार सिंह और उसके परिजनों द्वारा गाली- गलौज किये जाने का विरोध किया तो जान से मार देने की धमकी देने लगा. इसके बाद पीड़ित मुकेश कुमार सिंह अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचे और अमन कुमार सिंह के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं अमन कुमार सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >