धोरैया ( बांका ) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट, धनकुंड थाना क्षेत्र के अलालकित्ता गांव से अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली .इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसको लेकर पीड़ित अमरपुर थाना क्षेत्र के बाछनी गांव निवासी दीपक कुमार ने धनकुंड थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है .बताया है कि वह अपने अलालकित्ता गांव निवासी बहनोई कृष्णानंद कुमार के यहां आया हुआ था. अपनी स्प्लेंडर बाइक बहनोई के दरवाजे पर लगाई थी. सुबह जगा तो बाइक गायब पाया. सीसीटीवी फुटेज में भी चोरी करते वीडियो सामने आया है. इसको लेकर धनकुंड थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है
BANKA,अलालकित्ता गांव से चोरों ने बाइक की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
अलालकित्ता गांव से चोरों ने बाइक की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
