शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद यज्ञ स्थल पर अफरा-तफरी, आयोजन प्रभावित
पंजवारा (बांका ) से रिपोर्ट गौरव कश्यप रिपोर्ट,
पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर में आयोजित महायज्ञ पर शुक्रवार रात हुई भीषण बारिश ने कहर बरपा दिया. तेज बारिश के कारण यज्ञ स्थल पर लगा पंडाल गिर गया, जिससे वहां स्थापित प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गईं.बारिश के बाद से पूरे यज्ञ स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है. पंडाल गिरने से श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.घटना के बाद आयोजन समिति के सदस्य नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं और व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश जारी है.बताया जा रहा है कि अचानक आई तेज बारिश और हवा के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. फिलहाल यज्ञ कार्यक्रम पर भी इसका असर पड़ा है.
