Banka, पंजवारा से पचटकिया गांव तक सड़क संपर्क नहीं, ग्रामीण परेशान

पंजवारा से पचटकिया गांव तक सड़क संपर्क नहीं, ग्रामीण परेशान

पंजवारा (बांका ) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट,

बाराहाट प्रखंड के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत पचटकिया गांव आज भी पक्की सड़क से वंचित है. ग्रामीणों को पंजवारा बाजार तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर कच्ची पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है, जो बारिश के दौरान और भी बदहाल हो जाती है.ग्रामीणों ने बताया कि चचरा बजरंगबली मंदिर से हरिपुर के पूर्व छिटका तक अधूरा सड़क निर्माण हुआ है, जिसे गांव तक बढ़ा दिया जाए तो आवागमन आसान हो सकता है.हालांकि वैकल्पिक मार्ग बना है, लेकिन उससे दूरी अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. गांव में 50 से अधिक घर हैं, जिनमें कई लोग सेना सहित अन्य विभागों में कार्यरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >