BANKA : डस्टबिन लगा है, फिर भी सड़क पर कचरा

नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जगह-जगह डस्टबिन लगाए गए हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण शहर की तस्वीर अब भी नहीं बदल पा रही है.

बौसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट:

नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जगह-जगह डस्टबिन लगाए गए हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण शहर की तस्वीर अब भी नहीं बदल पा रही है. कई इलाकों में डस्टबिन के आसपास ही कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.सुबह होते ही कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों के किनारे बिखरे कचरे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर पंचायत की ओर से नियमित सफाई कराई जा रही है, बावजूद इसके लोग कूड़ा सीधे सड़क और खाली जगहों पर फेंक दे रहे हैं. इसका नतीजा यह हो रहा है कि गंदगी फैलने के साथ दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है.

लोगों को भी बदलनी होगी अपनी आदत

पंडा टोला निवासी निर्मल झा के साथ-साथ स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर को साफ रखने के लिए सिर्फ नगर प्रशासन पर निर्भर रहना काफी नहीं है. जब तक आम लोग अपनी आदतों में बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक स्वच्छता अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता. नगर पंचायत ने नागरिकों की सुविधा के लिए डस्टबिन की व्यवस्था की है, लेकिन उसका सही उपयोग करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. सोशल मीडिया कार्यकर्ता ने भी लोगों से अपील की है कि घर और दुकान का कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें. साथ ही बच्चों और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें. छोटी-छोटी सावधानियां शहर की तस्वीर बदल सकती हैं.स्वच्छ शहर केवल प्रशासनिक व्यवस्था से नहीं, बल्कि नागरिकों की भागीदारी से बनता है. यदि हर व्यक्ति जिम्मेदारी समझे और कचरा इधर-उधर फेंकने से बचे, तो नगर पंचायत क्षेत्र साफ, सुंदर और स्वस्थ बन सकता है.

प्रभात अपील : कचरा हमेशा डस्टबिन में डालें

सड़क और सार्वजनिक जगहों को गंदा न करें,दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें,स्वच्छ शहर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >