BANKA : सदर अस्पताल में दो शिफ्टों में 17 चिकित्सक मरीजों की सेवा में रहेंगे उपलब्ध

सदर अस्पताल में बुधवार को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की गयी है. जिसके अंतर्गत 17 चिकित्सक अपने डयूटी पर मौजूद रहेंगे.

सदर अस्पताल में बुधवार को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की गयी है. जिसके अंतर्गत 17 चिकित्सक अपने डयूटी पर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा ब्लड बैंक व एनेस्थेसिया के भी चिकित्सक अपने विभाग में उपस्थित रहेंगे. सदर अस्पताल में ओपीडी का समय निर्धारित है. दो पालियों में ओपीडी संचालित रहेगी.

आज की ओपीडी

सदर अस्पताल बांका में सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं 03 बजे से शाम 05 बजे तक. पहली ओपीडी में डॉ विजय कुमार व डॉ संजीव कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ मालकैय नयाब जहां एवं डॉ असफिया फातमा मरीजों की जांच व इलाज करेंगे. ओपीडी सर्जरी में डॉ पवन झा उपस्थित रहेंगे. इमरजेंसी सेवा में डॉ कुमार मयंक, डॉ महेंद्र कुमार व डॉ अहमद रजा अस्पताल में मौजूद रहेंगे. शिशु रोग मे डॉ कुमार अमिस एवं डॉ. दिनेश कुमार. नेत्र में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ अंकित कुमार, ईएनटी डॉ गजनफर अली, दंत चिकित्सक में डॉ मनोज कुमार व फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपने डयूटी पर मौजूद रहेंगे.

फोटो 11- सदर अस्पताल बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >