हिजरार हाट के समीप लगातार हो रही चोरी, दहशत में दुकानदार

क्षेत्र में पड़ रहे कड़ाके की ठंड के बीच चोर भी अपने लिए अवसर तलाश रहे हैं. हाल की घटनाओं को देखते हुए लगातार हिजरार हाट के समीप चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है

बाराहाट.

क्षेत्र में पड़ रहे कड़ाके की ठंड के बीच चोर भी अपने लिए अवसर तलाश रहे हैं. हाल की घटनाओं को देखते हुए लगातार हिजरार हाट के समीप चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. जिससे दुकानदार दहशत में है. बुधवार की देर रात भी एक दुकान में घुसकर चोरों ने तांडव मचाया. इस मामले को लेकर दुकानदार नमन कुमार ने थाना को लिखित आवेदन देकर घटना पर उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को दिये गये आवेदन में दुकानदार ने बताया कि यह उनके दुकान में लगातार चौथी चोरी की घटना है और हर बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. जिससे कई व्यवसायी परेशान है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >