कठौन गांव में रेडिमेड दुकान में हुई चोरी, रिपोर्ट दर्ज

कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन गांव स्थित मुरारी चौधरी के रेडिमेड दुकान में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन गांव स्थित मुरारी चौधरी के रेडिमेड दुकान में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित दुकानदार ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच व उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि दुकान बंद कर वे अपने घर पर सोने चले गए थे. बुधवार की सुबह रेडिमेड दुकान में चोरी की घटना की जानकारी मिली. चोरों ने दुकान के बाहर का शटर व ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकदी के अलावा गर्म कपड़ा व महंगी साड़ी से भरे कई कार्टून की चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार ने चोरी गए सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी है. दुकानदार ने बताया कि दो दिनों पहले जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा धमकी दी गयी थी. इधर घटना की सूचना पर थाना के सअनि उपेंद्र तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >