श्रेया ज्वेलर्स में चोरी, नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

श्रेया ज्वेलर्स में चोरी, नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट चोरो ने बंद ज्वैलर्स की दुकान में सैंधमारी कर नगदी समेत सोने की जेवरात लेकर हुआ फरार पीड़ित दुकानदार ने थाने से लगाई गुहार अमरपुर (बांका). अमरपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिशमोड़ चौक स्थित श्रेया ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने दुकान की छत पर सीढ़ी के पास लगे चदरे को हटाकर दुकान में प्रवेश किया और नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार नुरगंज फतेहपुर निवासी मुरली पोद्दार ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार रात वह अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर चले गए थे. गुरुवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा है तथा कैश काउंटर टूटा हुआ है. दुकान की तलाशी लेने पर पता चला कि दुकान में रखे करीब आधा किलो चांदी, आठ ग्राम सोने के आभूषण तथा काउंटर में रखा दस हजार रुपये गायब हैं. दुकानदार ने बताया कि दुकान का शटर सही सलामत था, लेकिन सीढ़ी के ऊपर लगा चदरा हटा हुआ था. उन्होंने आशंका जताई कि चोर चदरा हटाकर दुकान में घुसे और नगदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली. दुकानदार मुरली पोद्दार ने बताया कि घटना को लेकर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >