खड़े हाइवा से टकराया वाहन, कोई हताहत नहीं

भागलपुर-हंसडीहा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने हाइवा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.

बौंसी. भागलपुर-हंसडीहा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने हाइवा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हालांकि घटना में चालक और खलासी बाल- बाल बच गये. बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. ठोकर मारने के बाद अज्ञात वाहन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया .बताया जाता है कि आमने-सामने की सीधी टक्कर में बाल- बाल बच जाना ईश्वर का चमत्कार है. हाईवा गाड़ी सड़क पर पहले से खड़ी थी. घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >