गिट्टी लदा हाईवा पलटा, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी बौंसी. बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे के गंगटी गांव समीप गिट्टी से लदी हाईवा दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी. घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने उसे नियंत्रित नहीं कर सके. घटनास्थल समीप पुल को क्षतिग्रस्त कर हाईवा गड्ढे में गिर गयी. बताया जाता है कि झारखंड के सरस डंगाल से गिट्टी लेकर हाईवा चालक बिहार के खगड़िया जा रहा था. शुक्रवार के तड़के गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि चालक और खलासी भागने में सफल रहे. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >