BANKA : कटोरिया थाना के समीप स्थित ट्रांसफाॅर्मर जला, बिजली संकट से लोग परेशान

कटोरिया बाजार के थाना रोड में थाना के बगल में लगा 200केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात्रि में ही जल गया है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया बाजार के थाना रोड में थाना के बगल में लगा 200केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात्रि में ही जल गया है. जिसकी वजह से थाना कैंपस सहित अगल-बगल के मुहल्ला में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया है. उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के अलावा आमजन भी परेशान हैं. इधर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता युवराज कुमार ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को कुछ घंटों बाद ही बदल दिया जाएगा. नया ट्रांसफार्मर चार्ज होने के उपरांत बुधवार की रात्रि से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >