BANKA NEWS : भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ त्रैरात्र संकीर्तन अनुष्ठान

अमरपुर प्रखंड के तारडीह पंचायत अन्तर्गत गालिमपुर गांव के मां शीतला महारानी परिसर में आयोजित त्रैरात्र संकीर्तन अनुष्ठान को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :

अमरपुर प्रखंड के तारडीह पंचायत अन्तर्गत गालिमपुर गांव के मां शीतला महारानी परिसर में आयोजित त्रैरात्र संकीर्तन अनुष्ठान को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. गाजे बाजे व ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा में गालिमपुर गांव समेत महमदपुर, जादुलखैर, वैदाचक समेत आस पास ग्रामीण क्षेत्रों से 1051 महिला एवं युवतियों की टोली शामिल हुई। महिला एवं युवतियों की टोली मां शीतला महारानी मंदिर परिसर से यजमान कैलाश राय उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, लक्ष्मण राय उनकी पत्नी गुंजन देवी, पांचु मंडल उनकी पत्नी मीना देवी, सुभाष मंडल तथा उनकी पत्नी सुमन देवी के नेतृत्व में अपने सिर पर कलश रखकर गालिमपुर, महमदपुर, हाट परिसर, पुरानी चौंक, मोदी टोला होते हुए क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चंदसार पोखर पहुंची जहां पंडित प्रकाश झा के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भराई अनुष्ठान को पुर्ण किया गया.जल भराई अनुष्ठान के पश्चात महिला एवं युवतियों की टोली अपने सिर पर कलश रखकर बुच्ची मोड़, बनियाचक, महमदपुर होते हुए वापस मां शीतला महारानी मंदिर परिसर पहुंची जहां विद्वान पंडितों की टोलियों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश को स्थापित किया।.मौके पर चंदन पंजियारा ने बताया कि कलश शोभायात्रा के साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत कर दिया गया है। रविवार से बुधवार तक 72 घंटे रामधुनी संकीर्तन किया जाएगा. संकीर्तन के अंतिम दिन पलटु दास जी महाराज के द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा. ग्रामीण सह शिक्षक संजीव कुमार राय ने बताया कि मां शीतला महारानी मंदिर परिसर में त्रैरात्र के अवसर पर भगवान् श्री राम, माता जानकी, बजरंगवली समेत विभिन्न देवी देवताओं के 11 प्रतिमायें बनाई गई है। कलश शोभायात्रा तथा संकीर्तन को लेकर पुरा वातावरण भक्तिमय माहौल में डुबी नजर आ रही थी. विधी व्यवस्था को लेकर दारोगा उदय कुमार पुलिस बलों के साथ पुरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे थे. कलश शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों के द्वारा कड़ी धूप को देखते हुए शोभायात्रा में शामिल महिला एवं युवतियों के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था किया गया था. इस अवसर पर जिला पार्षद पति मिथिलेश पंजियारा, मनोज पंजियारा,राजीव पंजियारा, गुड्डू यादव, विकास राय, पांचू मंडल, विजय साह, संतोष कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व पुजा कमिटी के सदस्य गण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >