भागलुपर से ट्रैक्टर चोरी कर शंभुगंज में बेचने गये थे चोर

थाना क्षेत्र के गढ़ी बाटो गांव से चोरी के महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ पकड़े गये दो शातिर चोरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है

शंभुगंज में चोरी की ट्रैक्टर के साथ पकड़े गये दो चोरों को पुलिस ने भेजा जेल शंभुगंज. थाना क्षेत्र के गढ़ी बाटो गांव से चोरी के महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ पकड़े गये दो शातिर चोरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है. पुलिस के समक्ष दोनों आरोपियों ने न सिर्फ अपना अपराध स्वीकार किया, बल्कि चोरी की पूरी साजिश और नेटवर्क का भी खुलासा कर दिया है. धराये चोरों की पहचान अठमनिया गांव निवासी सुमन कुमार और पौकरी गांव निवासी दिलखुश कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है. पुलिस पदाधिकारी को पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र से महिंद्रा ट्रैक्टर की चोरी की थी. चोरी के बाद वे ट्रैक्टर को बेचने के उद्देश्य से शंभुगंज थाना क्षेत्र में लाये थे. हालांकि बिक्री से पहले ही पुलिस की सक्रियता के कारण वे गिरफ्त में आ गया. पुलिस के हत्थे चढ़ते ही दोनों ने अपने-अपने गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि इस चोरी की घटना को अंजाम देने में कुल तीन लोग शामिल थे. इनमें से एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थाना पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से ट्रैक्टर जैसी कीमती कृषि मशीनरी की चोरी कर उसे दूसरे इलाकों में बेचने का काम करता था. पुलिस को आशंका है कि इससे पहले भी इस गिरोह ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया होगा. इसी को ध्यान में रखते हुवे पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस ने बरामद चोरी के महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि ट्रैक्टर को उसके असली मालिक को सौंपा जा सके. दोनों आरोपियों सुमन कुमार और दिलखुश कुमार उर्फ भोला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में से सोमवार को बांका जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >