विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने की 364 गर्भवती महिलाओं की जांच

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया.

बाराहाट सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

बाराहाट. शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया. शिविर में प्रसव पूर्व जांच के लिए क्षेत्र से पहुंची 364 गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच की गयी. जांच के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए. इनमें 21 गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पायी गयी, जबकि 21 महिलाओं को उच्च जोखिम श्रेणी में चिह्नित किया गया.

वहीं शिविर में 24 गर्भवती महिलाओं का अस्पताल में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अल्ट्रासाउंड किया गया. साथ ही तीन महिलाओं को एचसीएम इंजेक्शन दिया गया. शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को आवश्यक परामर्श, मुफ्त दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी उपलब्ध करायी गयी.

इस शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रश्मि सीमा कुमारी, डॉ नेहा प्रवीण एवं डॉ रुबीस कुमार मौजूद रहे. वहीं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में डॉ दिनेश कुमार ने 18 गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक दवा एवं सलाह दी. शिविर में स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं आशा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >