28 जनवरी तक आसमान रहेगा साफ, ठंड से राहत

वसंत पंचमी आगमन के साथ मौसम में बदलाव प्रारंभ हो गया है. दोपहर में खुलकर धूप खिल रही है

बांका

. वसंत पंचमी आगमन के साथ मौसम में बदलाव प्रारंभ हो गया है. दोपहर में खुलकर धूप खिल रही है, इससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. हालांकि, सुबह व शाम में ठंड व्याप्त है. माना जा रहा है कि धीरे-धीरे ठंड से राहत मिल सकती है. लेकिन, फरवरी माह में उतार-चढ़ाव से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस बीच कृषि विज्ञान केंद्र ने मौसम बुलेटिन जारी किया है. बताया गया है कि 24 से 28 जनवरी तक जिले में आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. चार से छह घंटा की रफ्तार से उत्तर-पछिया हवा चलने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >