बौंसी सैरात की बंदोबस्ती छह मार्च को, 11 तक होगी वैकल्पिक तिथि

समाहरणालय बांका के राजस्व शाखा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती प्रक्रिया की घोषणा की गयी है.

बौंसी. समाहरणालय बांका के राजस्व शाखा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती प्रक्रिया की घोषणा की गयी है. जारी आम सूचना के अनुसार, बौंसी अंचल स्थित बौंसी हाट की बंदोबस्ती आम डाक के माध्यम से की जायेगी. राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बौंसी हाट की बंदोबस्ती के लिए सुरक्षित जमा राशि 5,86,500 रुपये निर्धारित की गयी है, जबकि जमानत राशि (सुरक्षित जमा का 10 प्रतिशत) 58,650 रुपये तय की गयी है. बंदोबस्ती की प्रक्रिया समाहरणालय बांका के संबंधित पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में छह मार्च को अपराह्न तीन बजे संपन्न होगी. यदि किसी अपरिहार्य कारणवश उक्त तिथि को डाक नहीं हो पाती है, तो नौ मार्च को पुनः डाक आयोजित की जायेगी. इसके बाद भी डाक नहीं होने की स्थिति में 11 मार्च को अंतिम रूप से प्रक्रिया पूरी की जायेगी. बताया गया की इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए समाहरणालय बांका की राजस्व शाखा से संपर्क कर सकते हैं या जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >