अपहृत युवा संवेदक की हत्या कर शव को कार की डिक्की में ही रखकर जला डाला

बांका शहर के अलीगंज मुहल्ला से अपहृत पीएचइडी के युवा संवेदक आशीष कुमार मोदी (26वर्ष) की निर्मम हत्या कर शव को कार की डिक्की में ही रखकर जला डाला गया है. अपहरण सह हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त सन्नी झा उर्फ गोलू दीपकमल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बांका/कटोरिया.बांका शहर के अलीगंज मुहल्ला से अपहृत पीएचइडी के युवा संवेदक आशीष कुमार मोदी (26वर्ष) की निर्मम हत्या कर शव को कार की डिक्की में ही रखकर जला डाला गया है. अपहरण सह हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त सन्नी झा उर्फ गोलू दीपकमल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर ही जले कार की डिक्की से मृतक का कंकाल सुईया थाना क्षेत्र के गड़ुआ जंगल से सोमवार की शाम बरामद हुआ. शहर के जाने माने संवेदक अशोक कुमार मोदी का इकलौता पुत्र था मृतक आशीष मोदी.

प्रेम-प्रसंग बना हत्या का कारण, मुख्य अभियुक्त सह किरायेदार गिरफ्तार

बांका एसडीपीओ बिपीन बिहारी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे मामले की तहकीकात की. एफएसएल की टीम को भी सूचना दी गयी है. इधर संवेदक आशीष की अपहरण के बाद निर्मम हत्या की खबर से पूरे जिले में सनसनी फैल गयी. मृतक के परिजनों के साथ-साथ काफी संख्या में मित्र व संवेदक भी गड़ुआ जंगल पहुंचे. मालूम हो कि मृतक के पिता सह संवेदक अशोक कुमार मोदी कुछ दिन पहले ब्रेन स्ट्रॉक के शिकार हुए हैं, जिनका इलाज कोलकाता में चल रहा है. चर्चा है कि मुख्य अभियुक्त की बहन व मृतक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मृतक आशीष की पंद्रह महीना पहले ही शादी हुई थी.

युवा संवेदक आशीष कुमार मोदी का गत 4-5 मई की रात्रि अपहरण कर मुख्य अभियुक्त ने घर में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. फिर 5 मई रविवार की सुबह चार बजे मृतक के कार की डिक्की में ही शव को रख कर पहले समुखिया के रास्ते जेठौर पहाड़ की तरफ छिपाने की कोशिश की. वहां नाकामयाब होने पर शव को कटोरिया होते हुए सुईया थाना क्षेत्र के गड़ुआ जंगल में मुख्य मार्ग से करीब आधा किलो मीटर अंदर ले जाकर रविवार की दोपहर करीब दो बजे पूरे कार में आग लगा दी. जिससे कार की डिक्की में रखा शव भी पूरी तरह से जल गया. डिक्की में सिर्फ कंकाल ही बरामद हुआ. शव समेत कार को जलाने में मुख्य अभियुक्त गोलू का चेहरा भी झुलस गया है. बांका थाना में मृतक के चाचा कुमार गौतम के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कांड दर्ज होने के चौबीस घंटे बाद ही अपहरण सह हत्याकांड का उदभेदन कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >