गौरा दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया रावण दहन

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व विजयादशमी परंपरागत व हर्षाेल्लास के साथ धोरैया प्रखंड क्षेत्र में मनायी गयी.

धोरैया. बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व विजयादशमी परंपरागत व हर्षाेल्लास के साथ धोरैया प्रखंड क्षेत्र में मनायी गयी. इसे लेकर गौरा दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए प्रखंड क्षेत्र सहित पड़ोसी राज्य झारखंड के आसपास बड़ी संख्या में दर्शक और श्रद्धालु दुर्गा मंदिर पहुंचे. इस अवसर पर पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. आकर्षक आतिशबाजी के बाद समिति के संयोजक कौशल कुमार सिंह की मौजूदगी में विशालकाय रावण के पुतले को अग्नि दिया और देखते ही देखते रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठे और समूचा प्रांगण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा. रावण का अंत होने के साथ ही उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >