अस्पताल में मरीजों को मिल रही सेवाओं व सुविधाओं का लिया आकलन

कायाकल्प कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय दो सदस्यीय मूल्यांकन टीम ने मंगलवार को चांदन अस्पताल का निरीक्षण किया.

कायाकल्प की टीम ने चांदन सीएचसी का किया निरीक्षण

चांदन. कायाकल्प कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय दो सदस्यीय मूल्यांकन टीम ने मंगलवार को चांदन अस्पताल का निरीक्षण किया. उक्त टीम में एसपीएम डॉक्टर रुला मसूद व एसेसर डॉ महिप शामिल थे. पटना से चलकर आई टीम आते ही अस्पताल के प्रभारी आशीष कुमार एवं अन्य डॉक्टरों से एक दूसरे का परिचय देते हुए मुलाकात की. संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, प्रसव कक्ष, ओपीडी, इनडोर, इमरजेंसी, महिला वार्ड, जेनरल वार्ड, एक्स-रे, बीपी जांच की प्रक्रिया, शौचालय, पेयजल सुविधा साफ- सफाई की व्यवस्था, दवा वितरण काउंटर, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला पंजियों के लिए संधारण आदि का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में मरीजों को मिल रही सेवाओं एवं सुविधाओं का आकलन किया गया. कायाकल्प टीम के सदस्यों ने गुणवत्ता सुधार को लेकर कई आवश्यक सुझाव दिया.

चांदन अस्पताल कर निरीक्षण के दौरान डॉक्टर रुला मसूद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य कर्मी हैं चांदन अस्पताल का निरीक्षण किया, मुझे यहां की विधि व्यवस्था देखकर मैं बिल्कुल संतुष्ट हूं. अस्पताल प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि मरीज को स्वच्छ सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने को लेकर नियमित रूम की मॉनिटरिंग व कर्मियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशीष कुमार, सहायक प्रभारी डॉक्टर शशिकांत, डॉ जावेद, डाक्टर मेघना मल्होत्रा, डॉ पंकज, अस्पताल प्रबंधक परशुराम सिंह एएनएम इंदु कुमारी, स्नेह लता कुमारी, विमला कुमारी, फंटूश कुमार, लक्ष्मण कापरी, माली कृष्ण देव कापरी, बीसीएम संजय कुमार आदि अस्पताल के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >