हैकर ने दूसरे के क्रेडिट कार्ड से कर ली 40 हजार रुपये की खरीदारी

प्रखंड क्षेत्र के नियामतपुर निवासी सुशील कुमार का मोबाइल हैक कर करीब 40 हजार रुपये की खरीदारी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है

रजौन.

प्रखंड क्षेत्र के नियामतपुर निवासी सुशील कुमार का मोबाइल हैक कर करीब 40 हजार रुपये की खरीदारी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. नियामतपुर मधाय निवासी रविन्द्र साह के पुत्र सुशील कुमार ने बताया कि मेरा मोबाइल हैक कर लिया गया और विगत 23 जून की सुबह अमेजन एप द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से टीवी इत्यादि की खरीदारी कर ली गयी है. हालांकि समान डिलीवरी के लिए हैकर ने अपना पता और मोबाइल नंबर भी अंकित किया है. पीड़ित ने बताया कि साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >