साइबर ठगी , खाते से 10 हजार की निकासी

यूको बैंक शाखा गुलनी कुशहा के खाते से साइबर अपराधियों ने 10 हजार की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित को इस घटना की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकासी का मैसेज आया. मैसेज देखते ही वह घबरा गए और बुधवार को तत्काल यूको बैंक गुलनी शाखा पहुंचे. वहां उन्होंने अपना बचत खाता अपडेट कराया

शंभुगंज

शंभुगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला पकार भलुआ गांव का है, जहां साइबर ठगों ने एक अधेड़ व्यक्ति के बचत खाते से 10 हजार की निकासी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई कर राशि वापस दिलाने की मांग की है. जानकारी के अनुसार पकार भलुआ गांव निवासी अनिरुद्ध साह के यूको बैंक शाखा गुलनी कुशहा के खाते से साइबर अपराधियों ने 10 हजार की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित को इस घटना की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकासी का मैसेज आया. मैसेज देखते ही वह घबरा गए और बुधवार को तत्काल यूको बैंक गुलनी शाखा पहुंचे. वहां उन्होंने अपना बचत खाता अपडेट कराया.

साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

खाते की जांच में निकासी की पुष्टि होते ही उनके होश उड़ गए. इसके बाद अनिरुद्ध साह ने शाखा प्रबंधक से मामले की शिकायत की. शाखा प्रबंधक ने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. गुरुवार को पीड़ित थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. गौरतलब है कि क्षेत्र में साइबर ठगी की यह पहली घटना नहीं है. दो दिन पूर्व शोभनाथपुर गांव की लक्ष्मी देवी, पति देवन दास सहित दर्जनों लोगों के खातों से भी साइबर अपराधियों द्वारा पैसे उड़ाने की घटनाएं सामने आई थीं. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग बैंकिंग लेनदेन को लेकर चिंतित हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित अनिरुद्ध साह को आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना बांका भेज दिया है. पुलिस ने लोगों से अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की है, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >