अचारज में शुरू हुआ अखंड संकीर्तन युगल महामंत्र महायज्ञ

नगर पंचायत क्षेत्र के अचारज मोहल्ला स्थित प्राचीन मां भगवती स्थान परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय 108 अखंड संकीर्तन युगल महामंत्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ.

बौसी. नगर पंचायत क्षेत्र के अचारज मोहल्ला स्थित प्राचीन मां भगवती स्थान परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय 108 अखंड संकीर्तन युगल महामंत्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई. इसमें श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया. सुबह डैम रोड स्थित शिवालय से कलश यात्रा निकाली गयी, जो भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंची. शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूमते नजर आये. पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाएं मंगलगीत गाते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. इस अनुष्ठान का संचालन ललमटिया गांव के विद्वान पंडित आचार्य धीरज शास्त्री जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की आधा दर्जन से अधिक प्रतिमाएं स्थापित कर धार्मिक माहौल को और भी भव्य बना दिया गया है.संकीर्तन के दौरान अखंड रूप से युगल महामंत्र का जाप जारी है. आयोजन की सफलता को लेकर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में सदस्य आनंद कुमार साह, शेखर कुमार साह, उज्जवल कुमार गुप्ता, भावेश कुमार साह, अंशु कुमार, बृजेश कुमार, जयशंकर मंडल, कृष्ण मंडल, गोपाल मंडल सहित मोहल्ला के सभी ग्रामीण पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं.भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के संगम से अचारज मोहल्ला इन दिनों आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >